फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम ने शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आठवें भूतपूर्व सैनिक दिवस पर 19 शहीदों के आश्रितों/वीर नारियों और पदक प्राप्त दो भूतपूर्व सैनिकों को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सिपाही ओम प्रकाश की पत्नी रन्नो देवी व वीर सिपाही सूरजपाल की पत्नी पान कुंवर और श्रीलंका के ऑपरेशन पवन में शहीद हुए बेनी माधव सिंह की पत्नी साधु सिंह को सम्मानित किया।
इनके साथ ही ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए संतोष सिंह की पत्नी विनोद देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुए नायक राजेंद्र प्रसाद की पत्नी सुदामा देवी और ऑपरेशन रक्षक जम्मू कश्मीर में शहीद सिपाही नायब शिवा सिंह की पत्नी अनुराधा देवी को सम्मान दिया।
विज्ञापन

वहीं, 1962 में भारत चीन युद्ध में शहीद हुए कमल किशोर के भाई विपिन बिहारी को एवं सेवा मेडल प्राप्त वीर सिपाही नायक वीरेंद्र सिंह तथा मुनीश खान को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन अजय कुमार कंवर, एडीएम राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें