फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महेश्वरी देवी मंदिर से स्टेशन रोड कांवड़ियों के लिए आरक्षित

Sun, 09 Aug 2026 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 15- पूजा स्थल पर मंदिर प्रबंधन से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बांदा। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर प्रशासन ने बैरियर, पार्किंग, पुलिस बल, साफ-सफाई और यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाएं जांचीं।
विज्ञापन

इसके लिए डीआईजी राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार की रात को प्रमुख मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उधर, महेश्वरी देवी मंदिर से स्टेशन रोड का मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखा गया है।
कैलाशपुरी स्थित वामदेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए कैलाशपुरी गेट पर पुलिस बैरियर लगाया गया है। यहां से केवल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों के लिए छाबी तालाब रोड पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वरी देवी मंदिर में भी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर से स्टेशन रोड तक का मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। इस रास्ते पर बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालकों को कटरा, छावनी रोड समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें