फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रदेश हज कमेटी सदस्य ने हज यात्रियों से संवाद कर लिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18- हज यात्रियों से संवाद करते प्रदेश हज कमेटी सदस्य। स्रोत:आयोजक।
विज्ञापन


-नरैनी रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां में हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। शहर के नरैनी रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां में शहर काजी की अध्यक्षता में हज-2027 के जागरूकता व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम बृहस्पतिवार को हुआ।

मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश हज कमेटी सदस्य कमरुद्दीन जुगनू ने शिरकत की। कमरुद्दीन जुगनू ने हज यात्रा-2026 से वापस आए हज यात्रियों से सुझाव लिए। साथ ही आगामी हज यात्रा-2027 में इरादा किए हुए हज यात्रियों से संवाद किया। सभी ने हज यात्रा की सभी वक्ताओं ने जरूरी जानकारी दी। सफर से जुड़ी जरूरी बातें बताईं। हज यात्रा को और बेहतर करने के सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम के बाद सदस्य ने बांदा पैरामेडिकल कॉलेज, तिंदवारा में पौधरोपण किया। मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष मकबूल अली खान ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। मदरसा के प्रधानाचार्य सैयद अबरार मियां, जरीना खातून, सईद अहमद, रमजान खान, मुफ्ती मुज़फ्फर हुसैन, मौलाना शहाबुद्दीन, मौलाना जिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें