बांदा। सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर स्टेडियम में अंडर-14 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम ग्रीन ने 71 रन से स्टेडियम रेड को पराजित किया।
स्टेडियम ग्रीन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में सभी विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। ग्रीन के बल्लेबाज आयुष सविता ने 53 (नाबाद), ओम के 32, यश ने 16 और उज्जवल ने 16 रन बनाए। रेड के गेंदबाज प्रतीक दीक्षित ने तीन विकेट, अंजनेय अवस्थी ने दो और गौरव ने तीन विकेट लिए।स्टेडियम रेड 105 रन में ऑल आउट हो गई। रेड की तरफ से गौरव ने 38 रन, रौनक ने 28 और युवराज ने 18 रन का योगदान दिया।
स्टेडियम ग्रीन के गेंदबाज यशवर्धन सिंह को तीन विकेट, शिवांश को तीन और कुणाल ने दो विकेट प्राप्त हुए। मैच के दौरान उपक्रीडा आधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह, बांदा क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और बांदा संघ के कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा उपस्थिति रहे।