फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छोटे भाई को चाकू मारकर घायल किया

Sat, 14 Nov 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना जसपुरा के गांव अमारा में छोटे भाई पर बड़े भाई को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमारा निवासी उमाशंकर सिंह ने बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पर थे। आरोप है कि इस दौरान उनका छोटा भाई प्रेमशंकर सिंह नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज कर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान प्रेमशंकर सिंह ने चाकू से मुंह पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बेटे गौरव को भी जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें