फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट पहली से

विज्ञापन
sports,mahoba,jaipur,banda,trailer - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में पहली मार्च से यहां जेएन डिग्री कॉलेज खेल ग्राउंड में शुरू हो रहे प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के लिए सोमवार को चयन ट्रायल किया गया। इसमें 14, 16 व 19 वर्ष तक के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में शामिल खिलाड़ी प्रदेश के कई जिलों के थे।
विज्ञापन

एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज और कोच समर प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट पहली से 15 मार्च तक खेले जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इन्हीं लीग मैचों के लिए यह चयन प्रक्रिया की गई है। इसमें बांदा सहित कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, बनारस, देवरिया, फतेहपुर सहित जयपुर (राजस्थान) के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयन हेड कोच शिव प्रताप सिंह और मनोज मिश्रा ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डीसीए सचिव वासिफ जमा खां, अध्यक्ष विनोद यादव सहित महोबा डीसीए सचिव तारिक व अध्यक्ष विपिन राय तथा एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौली सहित वरिष्ठ खिलाड़ी विनय श्रीवास्तव, जीतेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, रेहान खां, अनिल मिश्रा, रवि प्रकाश धुरिया, सैययद मोहम्मद, आदिल, दुर्गेश भदौरिया, अजय कुमार, महेश साहिल, रामकिशन सोनी, विजय राय, फैजी, सादिक, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-13- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला हार्पर क्लब की सदस्याएं।
क्लब की हरियाली में परिधानों की प्रतियोगिता
बांदा। सोमवार की शाम हार्पर क्लब की हरी भरी लॉन रंग बिरंगे परिधानों से सज संवर गई। कई ड्रेसधारक युवतियां और महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मौका था महिला हार्पर क्लब के तत्वावधान में आयोजित फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताओं के आयोजन का। क्लब अध्यक्ष/एडीजे नुपुर की अध्यक्षता में क्लब की बैठक और प्रतियोगिताओं में सदस्याओं ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दूल्हा, दुल्हन, राजस्थानी, बंगाली, उमराव जान, मछली वाली आदि वेशभूषा अपनाकर प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर शमीम बानो, ज्योत्सना पुरवार, सीमा सिंह, आराधना शर्मा, मंजू ओमर, ऋ तु ओमर, नीरा ओमर, शोभना श्रीवास्तव, प्राची, सविता, मंजूषा, सुनीता, अर्चना आदि मौजूद थीं। (ब्यूरो)
------------------
फोटो परिचय-16- एनएसएस गोष्ठी संबोधित करतीं डॉ. जेबा व डॉ. ज्योति व डॉ. अंकिता तिवारी।
एनएसएस छात्राओं का मिशन शक्ति सर्वे
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाइयों के चल रहे कैंपों में सोमवार को स्वयंसेवी छात्राओं ने कई बस्तियों का सर्वे किया। प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना और लैंगिक भेद के बारे में जानकारियां जुटाईं। तीन टोलियों में बटी छात्राओं ने दरी मोहाल, बारी मोहाल और अहीरन मोहाल का सर्वे किया।
टीम लीडर अनुष्का द्विवेदी, आफरीन खान, पूजा यादव, स्वाती यादव, कहकशां मंसूरी, मंतशा सिद्दीकी और निकहत शामिल रहीं। तीनों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. ज्योति मिश्रा और डॉ. अंकिता तिवारी ने निर्देशन किया। दूसरे सत्र में हुई गोष्ठी में मिशन शक्ति और लैंगिक भेदभाव पर चर्चा हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता डॉ. जेबा खान और विशिष्ट वक्ता डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने बालिका शिक्षा और उनके विकास पर योजनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर डॉ. माया वर्मा, डॉ. सपना सिंह, डॉ ज्योति सिंह, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मिश्र, कालीचरण आदि मौजूद थे। संचालन व धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा दिया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें