बांदा। जिला अधिवक्ता परिषद का अखिल भारतीय स्थापना दिवस अधिवक्ता संघ भवन में मनाया गया। इस दौरान कांशी प्रांत महामंत्री नीरज ने कहा कि स्थापना दिवस का उद्देश्य है कि न्याय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अधिवक्ता व्यवसायी बन कर न रह जाए।
काशी प्रांत के सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ अरविंद सिंह ने कहा कि परिषद का वर्तमान स्वरूप बटवृक्ष की तरह है। न्याय प्रवाह पत्रिका का सदस्य बनने को कहा। प्रांत के धर्म जागेर प्रमुख परमेश्वर ने कहा कि स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य संगठन के कार्यो एवं उसके लिए लोगों द्वारा किए गए त्याग व योगदान का मूल्यांकन करना है।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं प्रांत कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा भारतीय न्याय प्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रांतीय सलाहकार संतोष सिंह, जिला सत्र न्यायालय के पूर्व अपर शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पटेल, हेमलता, रजनीश मोहन, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पाल, जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश दुबे, श्याम सिंह, रामप्रकाश शिवहरे, यज्ञस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।