बांदा। फर्राटा पंखा घुमाते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई। बचाने में बेटा बचाने में झुलस गया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी जगदीश (45) ने शुक्रवार की रात फर्राटा पंखा चालू किया। इसके बाद उसे दूसरी ओर घुमाने के लिए उसने पंखा छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पास में ही मौजूद आठ वर्षीय बेटे विष्णु ने बचाने का प्रयास किया। वह भी करंट लगने पर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चचेरे भाई रामविशाल ने बताया कि जगदीश किसानी करता था। उसके नाम सात बीघा जमीन है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रमरतिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।