फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल चालू कराने को मजदूर फिर सड़कोें पर

Tue, 30 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कताई मिल मजदूर मोर्चा, अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा और आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस ने मंगलवार को लाल झंडों के तले संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन कर सभा की। इस दौरान बंद चल रही बांदा कताई मिल और जल संस्थान मजदूरों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अलग-अलग ज्ञापन दिए। ये मुख्यमंत्री को संबोधित हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट चौराहे पर आयोजित धरना सभा में कताई मिल मजदूर मोर्चा अध्यक्ष व आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस सदस्य राम प्रवेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की इकलौती मिल 1998 से गैर कानूनी ढंग से बंद पड़ी है।

बकाया भुगतान और मिल चालू करने के लिए मजदूर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मिल चालू करने और मजदूरों के बकाए का भुगतान किए जाने की मांग की। मवई गांव मेें तमाम गरीबोें के पास आवास और शौचालय न होने और पात्रों को पेंशन न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला संयोजक भगवती प्रसाद भी शामिल रहे। उधर, ट्रेड यूनियन के ज्ञापन में चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान के नलकूप आपरेटरों को स्थाई किए जाने की मांग की गई।

उनकी समस्याओं से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा ने दिया। आंदोलन में राकेश कुशवाहा, देवदीन, राजू, दयालु, रामखेलावन, चंद्रभान, मीरा, फूलादेवी, शांती, सोनिया, माया, गुजरतिया, लक्ष्मी, शकुंतला, प्रेमा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें