फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर खड़े ट्रक में घुसा, क्लीनर की मौत

Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
खड़े ट्रक से डंपर की भिड़ंत में क्लीनर की मौत हो गई। डंपर चालक भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी से डंपर अलग कर क्लीनर का शव बाहर निकाला। उधर, सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह डंपर गिट्टी लेने कबरई (महोबा) जा रहा था। खुरहंड पुलिस चौकी से कुछ पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार डंपर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया।

डंपर चला रहे क्लीनर धर्मेंद्र (25) पुत्र शिवशंकर निवासी अर्जुनपुर (राजापुर, चित्रकूट) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां आशा ने बताया कि 18 अप्रैल को उसका तिलकोत्सव हुआ था।
विज्ञापन


10 जुलाई को पुनाहुर गांव में शादी थी। इसके पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के गड्डिहा गांव निवासी अजमल (22) पुत्र गफ्फार खां अपने गांव के मोहम्मद इश्त्याक (28) पुत्र इरशाद हुसैन के साथ बाइक पर भाई की शादी के लिए खरीददारी करने आ रहा था। बांसी गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए। हेलमेट न पहनने से बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर अजमल को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें