बांदा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाईं में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी रामराज (35) और खिलाड़ी (35) शुक्रवार की दोपहर को पपरेंदा से बाइक में सवार होकर शहर जा रहे थे। मवई तालाब के पास बाइक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाईं में जा गिरे। हादसे दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)