फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दीपदान-छठ पर विशेष बसें, चित्रकूट के लिए हर 20 मिनट में बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट में दीपदान के लिए उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने बसों का पहिया तेज करने की तैयारी की है। दीपदान के दौरान चित्रकूट जाने वालों को बसों के इंतजार में ज्यादा देर न रुकना पड़े, इसके लिए हर 20 मिनट में बस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। छठ पर्व पर भी घर लौटने और पर्व मनाने जाने वाले यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए अलग से बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बांदा डिपो से चित्रकूट के लिए फिलहाल करीब 26 विशेष बसें संचालित की जा रही हैं। प्रयागराज मार्ग पर पहले से 25 बसें चल रही हैं। दीपदान के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हमीरपुर, महोबा और कानपुर सहित दूसरे जिलों से आने वाली बसों को भी चित्रकूट तक भेजा जा सकता है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त साधन मिल सकेंगे। छठ पर्व पर दिल्ली और गोरखपुर जाने वालों के लिए भी रोडवेज ने तैयारी की है।
बांदा डिपो से दिल्ली के लिए 10 और गोरखपुर के लिए आठ बसें संचालित की जाएंगी। वहीं, बांदा से कानपुर के लिए हर 20 मिनट में बस मिलेगी। डिपो की ओर से त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के संचालन पर नजर रखी जाएगी। बांदा डिपो में करीब 158 बसें संचालित होती हैं। दीपदान और छठ के दौरान इन बसों के बेहतर उपयोग के साथ जरूरत के अनुसार दूसरे डिपो से भी बसें मंगाने की तैयारी है। एआरएम देशराज ने बताया कि बसों के बेहतर संचालन के लिए और चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को बिना किसी बाधा के बसें मिलें, इसके लिए चालक व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू कर दी गई है। चालक को बस ले जाने से पहले अपनी जांच भी करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें