फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत आज करेंगे योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की सोमवार 15 फरवरी को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से शुरुआत करेंगे। इसी दिन मुख्यालय स्थित आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में योजना की शुरुआत होग्री।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को कई विभागों के अधिकारियों द्वारा कोचिंग/प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने 33 अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि सीएम प्रात: 10 से 11 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से योजना शुरू करेंगे। योजना के तहत प्रतिभावान, मेधावी और परिश्रमी छात्रों को सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। एक व्याख्यान 90 मिनट का होगा।
आयुक्त ने कहा कि इस कोचिंग में राज्य सरकार में कार्यरत आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस और अन्य संवर्ग के कार्यरत व रिटायर्ड अधिकारी तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ और शिक्षण संस्थाओं के प्रवक्ता मंडल स्तर पर साक्षात/वर्चुअल कक्षाओं में मार्ग दर्शन और प्रशिक्षण देंगे। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रतियोगी छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। आयुक्त ने बांदा जिले के कुल 33 अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 फरवरी को इस योजना के उद्घाटन मौके पर सुबह 9 बजे आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-------------------
प्रसपा प्रदेश महामंत्री बने बार संघ अध्यक्ष
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने जिला अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ‘खादी वाला’ को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। प्रसपा कार्यालय में उनका स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष इमत्याज खां, युवा जिला संयोजक एजाज खां, जीपी यादव, बद्री प्रसाद यादव, छोटेलाल यादव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
शारीरिक खेलकूद परीक्षा आज
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में कक्षा 12 बोर्ड की शारीरिक खेलकूद लिखित परीक्षा 15 फरवरी को विद्यालय में दोपहर 12 बजे होगी। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा में नियत समय पर उपस्थित हों। (संवाद)
--------------------
पुरातन छात्र सम्मान 20 को
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में पूर्व/पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह 20 फरवरी को होगा। प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आयोजन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें दिनेश प्रसाद, डा. बलराम त्रिपाठी, केशव दास, देशराज सिंह, रणविजय सिंह आदि शामिल हैं। पूर्व छात्र विद्यालय की आईडी में अपनी पूर्ण जानकारी प्रेषित करें। (संवाद)
--------------------
सरकारी शिक्षक चला रहे कोचिंग
बांदा। वीरभूमि प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन ने डीआईओएस को दिए ज्ञापन में बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवक शासन की शर्तों के अनुसार कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। शहर के कुछ राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक चोरी छिपे कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का भय दिखाकर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिकायत करने वालों में पंकज द्विवेदी, राजेश यादव, शोभित दुबे, नीरज, गनेश, राहुल आदि शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें