फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
लक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सपा युवजन सभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें डीजल और पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि का विरोध किया है। भंवरपुर में मजदूरों के श्रमदान को अफसरों द्वारा मनरेगा का बताकर पैसा हड़पने का आरोप लगाया। पचोखर में अंबेडकर प्रतिमा की पार्क की भूमि पार्क के नाम दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपाइयों के जत्थे ने कलक्ट्रेट में नारों के बीच डिप्टी कलेक्टर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, युवजन सभा अध्यक्ष आमिर खां मन्नी, प्रदीप यादव, उमेश पाल, मनोज कुमार वर्मा, जमाल बांदवी, उमेश यादव, आचार्य वृंदावन वैश्य, सलीम खां वारसी, अशोक भागवानी, अनिरुद्ध यादव इत्यादि शामिल रहे।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि पर विरोध जताते हुए सरकार को किसान और आमजन विरोधी बताया। लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुमार सोनू ने कहा कि लॉकडाउन में स्कूल बंद रहने के बाद भी निजी स्कूल फीस वसूल रहे हैं। इसके विरोध में आवाज उठाने वालों पर लाठी चार्ज हो रहा है। लखनऊ में हुई घटना इसकी बानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें