फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर आरोपी के छह बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगेस्टर आरोपी व जरैली कोठी निवासी फूल मिश्रा पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंध अधिनियम व समाज विरोधी गतिविधियों के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने गैंगेस्टर आरोपी फूल मिश्रा समेत उसके संबंधियों के छह बैंक खाते सीज किए। इसमें 74 लाख 99 हजार 973 रुपये जमा है। पुलिस इस राशि को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बैंक में जमा राशि को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में बैंक खाते सीज किए गए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फूल मिश्रा पेशेवर अपराधी है और उस पर गैंगेस्टर सहित 11 आपराधिक केस दर्ज हैं। नरैनी में गिरोह बंध अधिनियम व समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की विवेचना कालिंजर थाना की ओर से की जा रही है। पुलिस ने पहली मार्च को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
-----------------
मारपीट का आरोपी जेल गया
बांदा। मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया। अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपटरी में 5 जनवरी की शाम दबंगों ने शफीक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट मां आमना ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी समरोज को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन

------
जेल में डीजे व डीएम का औचक निरीक्षण
बांदा। जिला जज व जिलाधिकारी ने सोमवार को जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार, सीजेएम संजय कुमार, जिलाधिकारी आनंद कुमार, पुलिस अधीक्षक एस मीणा अचानक जेल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल, किचिन सहित साफ-सफाई देखी। बैरकों की तलाशी ली पर कोई भी गैरकानूनी सामान नहीं मिला। इस मौके पर कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी, डिप्टी जेलर वीरेंश्वर प्रताप आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें