बांदा। खनिज परिवहन शुल्क की वित्तीय वर्ष 2021-22 के ई-टेंडर से नीलामी हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन गुना अधिक में नीलामी हुई है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह द्वारा गठित कमेटी के समक्ष सोमवार को जिला पंचायत सभागार में खनिज परिवहन वसूली के लिए टेंडर खुले। अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वाधिक कीमत होने से नीलामी वीरेंद्र सिंह (बांदा) के पक्ष में हुई। पिछले वर्ष खनिज परिवहन की नीलामी 2.12 करोड़ में हुई थी। इस वर्ष यह बढ़कर 8.52 करोड़ रुपये पहुंच गया। एएमए ने बताया कि चार लोगों ने टेंडर डाले थे। जिसमें उमा ट्रेडर्स का 8.23 करोड़, ईश्वर दयाल का 7.25 करोड़ व लक्ष्मी प्रसाद का 4.12 करोड़ रुपये का था। नीलामी प्रक्रिया में सिटी मजिस्टे्रट केशव प्रसाद सहित ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।