समाजवादी चिंतक स्वर्गीय राजनारायण सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर सपा नेताओं ने समाज के शोषितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने भी गोष्ठी की और श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को जिला सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि स्वर्गीय राजनारायण के व्यक्तित्व और कामों से हम सभी को प्रेरणा लेकर समाज का निर्माण करना चाहिए। उनका जन्म जमींदार परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने हमेशा शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।
अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद ने कहा कि उनके बताए उसूलों पर चलकर देश और समाज को मजबूत किया जा सकता है। बैठक का संचालन प्रदीप यादव ने किया। गोष्ठी में रामबाबू यादव, लालमन यादव, कुदरत उल्ला, अमित गुप्ता, मनीष, रामपाल प्रजापति, अजय निषाद, रईस खां, नंदकिशोर यादव, पप्पू, मुंशीलाल कोटार्य, राममूरत, मंगल यादव, विष्णु यादव, डा. रामेश्वर प्रसाद सविता आदि उपस्थित रहे।
उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कैंप कार्यालय (आजाद नगर) में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष इमत्याज खां ने स्वर्गीय राजनारायण के संघर्षमय जीवन पर चर्चा की। बाद में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में रिटायर्ड फौजी देवीदीन सैनी, शिवनरेश यादव, बरातीलाल यादव, मुन्ना शिवहरे, लवलेश कुशवाहा, राहुल वर्मा, नदीम अहमद, मनोज सिंह, बद्री प्रसाद यादव, रमाशंकर राजपूत, अनुज कुशवाहा, आरिफ खां, हरिश्चंद्र सोनकर, रामलखन यादव, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।