फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में मदद करें सपा नेता और कार्यकर्ता, धेला न देने पर केंद्र सरकार को कोसा भी

Wed, 18 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि ओला और बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के सर्वे में अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें। खुद भी गांव-गांव जाकर देखें ताकि किसानों को मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन


बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांदा के किसानों को फौरी तौर पर 200 करोड़ रुपये की मदद दी है जबकि केंद्र सरकार ने धेला नहीं दिया। उसके प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं।

महासचिव राजेंद्र यादव ने कहा कि विरोधी दलों को इस मौके पर राजनीति करने के बजाए किसानों की मदद करनी चाहिए। बैठक में रामकिशुन प्रजापति, अशोक सिंह गौर, रामकिशोर राजपूत, बृजभूषण यादव, सुशील त्रिवेदी, अजीज खां, रामपाल, कुदरत उल्ला, मनोज लाला, अमित सेठ शामिल रहे। उधर, बांदा विधान सभा क्षेत्र सपा की बैठक अध्यक्ष आलोक यादव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। 6 अप्रैल से सभी पदाधिकारी गांवों में प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बूथ अध्यक्षों को फसलों के सर्वे में सहयोग करने को कहा। सूरज यादव, प्रदीप यादव, आमिर खां और रामबाबू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें