फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा में गिनाएं सपा की उपलब्धियां

Fri, 08 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सपा तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र की बैठक में बोलतीं पार्टी प्रत्याशी दीपा सिंह गौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सपा की बैठक में साइकिल यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र की मासिक बैठक में प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने पार्टी व सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने 18 से 27 अप्रैल तक होने वाली साइकिल यात्रा की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर ने 2017 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने को कहा। सुशील त्रिवेदी, रामपाल प्रजापति, प्रदीप यादव, अजय यादव, शिवचरण, संतराम, मोती सिंह, फूलचंद्र, अजय यादव, पंकज गुप्ता, टीकाराम पाल, मनोज तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

उधर, बांदा विधान सभा क्षेत्र की बैठक में अध्यक्ष आलोक यादव ने उपलब्धियां गिनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र को सेक्टरों में बांटा गया। बैठक में मनीष तिवारी, अजय चौहान, शैलेंद्र यादव, आमिर खान, बरातीलाल प्रजापति, रामबाबू यादव, अशोक यादव, राकेश यादव, रामचंद्र गुप्त, धीरेंद्र, अरुण, राममिलन इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें