फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने तेज किया प्रचार

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी रमेश मिश्रा नामांकन के बाद मतदाताओं से संपर्क और प्रचार में जुट गए हैं। सपा नेता व कार्यकर्ता और समर्थकों का काफिला साथ चल रहा है।
विज्ञापन


ब्लाक स्तर पर चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं। रविवार को बड़ोखर ब्लाक में कार्यालय शुरू हुआ। उधर, अतर्रा में प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा हुई।

शनिवार को भारी लाव-लश्कर और सपा नेताओं व समर्थकोें के साथ यहां कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। चारों जनपदों के समर्थक और मतदाता (बीडीसी व प्रधान) भी बड़ी तादाद में शरीक थे।

नामांकन से निपटते ही प्रत्याशी और सपा नेताओं ने प्रचार तेज कर दिया। रविवार को बड़ोखर ब्लाक का कार्यालय जिला सपा कार्यालय में खोला गया। प्रत्याशी रमेश मिश्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पुष्पेंद्र यादव, हमीरपुर जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, महोबा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, रमेश यादव, शैलेंद्र यादव, अशोक सिंह गौर, मुकेश पालीवाल, प्रदीप यादव, नंद किशोर, आमिर खां, अजीज खां, अब्दुल हसीब, कुदरत उल्ला, देवराज गुप्त, पीयूष गुप्ता भी शामिल रहे। संचालन महासचिव राजेंद्र यादव ने किया।

उधर, अतर्रा पहुंचने पर सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू के नेतृत्व में प्रत्याशी को गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पूर्व चेयरमैन कल्लू राम जाटव, छात्र नेता विवेक बिंदु तिवारी, ब्रजभूषण सिंह सहित राजेंद्र मिश्रा, सुरेश गुप्ता, राज बहादुर कुशवाहा, मुन्ना शिवहरे, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे। नुक्कड़ सभा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें