फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी और भाजपा के समर्थक भिड़े

विज्ञापन
विरोध कर रहे लोगों को माइक से समझाने की कोशिश करते विधायक/सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/बांदा। चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों के आमने-सामने आने और झड़पों की घटनाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को ऐसी ही एक घटना में तिंदवारी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और विधायक बृजेश प्रजापति और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे के विरुद्ध जमकर नारे लगाए और ललकारा। उधर, कोतवाली पुलिस ने इस घटना को दोनों पक्षों का अपना निजी प्रकरण बताया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी विधायक बृजेश अपने लाव लश्कर के साथ प्रचार के दौरान जमालपुर गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उनके काफिले में शामिल वाहन ने एक 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसी के बाद कुछ ग्रामीणों ने सपा प्रत्याशी के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए।
उनके हाथों में प्रत्याशी विरोधी तख्तियां भी थीं। इस पर प्रत्याशी के समर्थक भी सामने आ गए। उन्होंने भाजपा के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। विधायक बृजेश ने अपने वाहन के प्रचार माइक से विरोध करने वालों को जमकर फटकारा और ललकारा। कहा कि उन्होंने इस गांव में दो सीसी सड़क बनवाई है।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों ने उनका यह दावा गलत बताया। देर तक चले हंगामे के बाद प्रत्याशी अपने काफिले के साथ आगे बढ़ गए, फिर मामला शांत हो गया। उधर, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि विरोध और समर्थन पार्टी कार्यकर्ताओं का अपना मामला है। उनके पास फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें