पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उधर, आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद राष्ठ्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
सोमवार को यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आमिर खां के नेतृत्व में सपाइयों ने अशोक लाट तिराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के पुतले को आग लगा दी। कहा कि अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर मोदी सरकार महंगाई बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी।
किसानों को भी कोई मदद नहीं दी गई। सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। जिला महासचिव ज्ञापन सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर नंद किशोर यादव, सोनू चौरसिया, सीरज तिवारी, अमित कुशवाहा, आशुतोष शुक्ल, खेमराज यादव, कमल पाल, विज्ञान सिंह, सत्यम, सैय्यद खुर्शीद, सुमित गुप्ता, अमन, शकील अंसारी आदि मौजूद रहे।
उधर, आम आदमी पार्टी जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओें ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि की आलोचना की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए दाम बढ़ाए हैं।
इससे महंगाई और बढ़ी है। इसे वापस लिया जाए। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम डीएस पांडेय को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में धीरेंद्र पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, अमित नारायण पांडेय, रिंकू सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, योगराज सिंह, रावेंद्र प्रताप सिंह, वाचस्पति मिश्रा, द्वारा चौरसिया, पंकज शुक्ला, शिव करन सिंह आदि शामिल रहे।