फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के बाद तिंदवारी में भी सपा ने बदला टिकट

Wed, 28 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
शकुंतला निषाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सपा में टिकट बदलने का दौर जारी है। नौ माह में बांदा सदर सीट पर तीन प्रत्याशी बदलने के बाद अब तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में भी घोषित प्रत्याशी का पत्ता साफ कर दिया गया है। अब यहां से सपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद की पत्नी शकुंतला निषाद चुनाव मैदान मेें उतारी गई हैं। पूर्व घोषित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर का टिकट काट दिया गया है।
विज्ञापन


मार्च माह में सपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें तिंदवारी सीट से दीपा सिंह गौर को प्रत्याशी बनाया गया था। वह जिला पंचायत की सदस्य हैं और सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी हैं। पिछले करीब नौ माह से उनका सघन प्रचार चल रहा था। अब सपा हाईकमान द्वारा बुधवार को जारी सूची में दीपा के स्थान पर शकुंतला निषाद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर, टिकट कटने पर दीपा सिंह गौर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी घोषित किया था। उनका अब टिकट क्यों कट गया? उन्हें नहीं पता। पार्टी हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि है। वह उसे मानेंगी।

उधर, शकुंतला निषाद ने कहा कि वह शुरू से ही समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पित रहीं हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा सहयोग और भागीदारी की है। एकलव्य महाविद्यालय और एकलव्य विधि महाविद्यालय की प्रबंधक हैं। उनके पति तिंदवारी क्षेत्र से विधायक और सांसद भी रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खुशी है। उधर, नरैनी विधान सभा क्षेत्र से सपा ने अपने पुराने प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर पर इस बार फिर दांव आजमाया है। पिछले चुनाव में भी भरतलाल सपा से प्रत्याशी थे लेकिन बसपा प्रत्याशी गयाचरन दिनकर से हार गए थे। तब से वह लगातार सपा में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें