अतर्रा। राज्यसभा सदस्य सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियाें में जुटने और जनता की समस्याओं के समाधान में मदद करने को कहा। भाजपा को चुनावी वादों से मुकरने वाली पार्टी बताया।
रविवार को पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू समेत पदाधिकारियों ने दोबारा राज्यसभा सदस्य बनने पर फूल मालाओें से स्वागत किया। कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे सब झूठे साबित हुए। 24 घंटे की दुहाई देने वाले दो साल बीतने के बाद काला धन वापस नहीं ला सके।
पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाकर आम आदमी को महंगाई की मार में ढकेल दिया। गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की विफलताएं और प्रदेश सरकार की खूबियां लोगों तक पहुंचाने को कहा। नरैनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, कल्लूराम जाटव, रामनिहोर निषाद, रामधनी, राजबहादुर, सुरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रामपाल, विजय गुप्ता, संतोष सोनी, एसके शास्त्री, राहुल गुप्ता, नीरज द्विवेदी, प्रकाश गौतम, राजा पिछौरिहा, आशीष गौतम, ब्रजजीवन यादव, दिनेश त्रिपाठी, महेश निषाद, शिवदर्शन यादव, बीडी कश्यप, पीएस सोनी, भुजराम यादव, लिखीराम, सतीश गुप्ता, श्यामशरण पटेल, अनिल भाऊ, छोटेलाल, बच्छराज आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।