फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बारिश से 45 फीसदी ही हो पाई बुवाई

Sun, 01 Oct 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के कृषि विभाग और अधिकारियों द्वारा सरकार को बढ़ चढ़कर परोसे गए बारिश के आंकड़ों को बांदा-चित्रकूट के भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि रिपोर्ट फर्जी है। केंद्रीय कृषि मंत्री और मंडलायुक्त को पत्र भेजकर चित्रकूटधाम मंडल को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा सूखे का जायजा लेने को चित्रकूटधाम मंडल में भेजे गए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने गुरुवार को यहां मंडलायुक्त समेत चारों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सूखे के हालात का जायजा लिया था। अधिकारियों ने उन्हें आंकड़े परोसे थे। इन्हीं आंकड़ों में यह भी शामिल था कि चित्रकूट जनपद में इस वर्ष औसत से ज्यादा 111 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। इस रिपोर्ट पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भड़क उठे हैं। उन्होंने उसी दिन चित्रकूट के डीएम को पत्र भेजकर कहा कि कृषि मंत्री की बैठक में चित्रकूट जिलाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बारिश की जो रिपोर्ट दी गई है वह सत्यता से परे है। चित्रकूट में अगर इतनी बारिश हुई है तो पानी कहां गया? तालाब, बांध, नाले-नाली क्यों नहीं भरे? सांसद ने कहा कि खरीफ में कुल 40-45 फीसदी बुवाई हुई है। बाकी खेत खाली पड़े हैं। जहां बोया गया था वहां बिन बारिश फसल सूखने लगी तो किसानों ने इसे काटकर मवेशियों को खिलाना शुरू कर दिया है।  सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री और चित्रकूटधाम मंडलायुक्त को भी पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि कम बारिश से सूखे के हालात हैं। तेज धूप से रबी के लिए भी हालात खराब हैं। पलेवा के लिए पानी नहीं मिलेगा। सांसद ने पूरे चित्रकूटधाम मंडल और खासकर बांदा व चित्रकूट जनपदों को सूखाग्रस्त घोषित कर यहां किसानों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें