फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सोनू और अमिल की शानदार बल्लेबाजी, नरैनी टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। क्रिकेट टूर्नामेंट में नरैनी टीम ने सीमावर्ती मौकछ गांव की टीम को 10 विकेट से पराजित कर दिया। मौकछ टीम ने 57 रनों का लक्ष्य दिया था। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गोलू सोनी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन

परसहर गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को नरैनी और पन्ना जिले मौकछ गांव की टीमों के बीच मैच खेला गया। मौकछ टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरैनी टीम ने महज छह ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज कप्तान सोनू ठाकुर व अमिल रजा ने बल्लेबाजी की। कोई भी गेंदबाज उनके सामने टिक नहीं पाया। अमिल ने 29 और सोनू ठाकुर ने 28 रन बनाए और नाबाद रहे। नरैनी टीम की ओर से पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज गोलू सोनी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें