फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधिक रक्तस्राव से हुई थी सोनम की मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी महिला व नवजात की मौत के मामले में दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव हो जाने से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम में की गई है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी सोनम (22) की हालत बिगड़ने पर उसके ससुरालियों ने उसे बांदा के एक निजी अस्पताल में दिखाया था। महिला को कमजोर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। ससुराली उसे निजी एंबुलेंस से कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने एंबुलेंस में ही छह माह के बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद कानपुर पहुंचने पर सोनम ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने बच्चे को कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन रात भर भर्ती रहने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

ससुराली दोनों के शवों को गांव ले आए थे। ससुर सुरेश सिंह ने बताया कि सोनम के यह पहला बच्चा था। वह कमजोर हो गई थी। उधर, मायके पक्ष से मझींवा गांव निवासी पिता छत्रपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की गर्भावस्था में सही देखभाल नहीं की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ी थी। पड़ेरी गांव में मां व बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया है। गुजरात से सोनम का पति रजाेल सिंह भी आ गया है।
विज्ञापन

पूरे मामले में थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह ने बताया कि दोनों शवों का वीडियो ग्राफी व डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डिलीवरी के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने की वजह से मौत होने की पुष्टि की गई है। बताया कि इस संबंध में मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें