फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ग्राम पंचायत अधिकारी को महिला सफाई कर्मी ने चप्पलों से पीटा

Sat, 06 Jan 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी (बांदा)। पंचायत भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी को एक प्राइवेट महिला सफाई कर्मी ने चप्पलों से पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, महिला का आरोप है कि चार माह से उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही। वह और उसके पति अधिकारी से बात करने गए थे। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महुआ ब्लॉक के खरौंच गांव में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित पटेल सरकारी कार्य के लिए शुक्रवार को गांव गए हुए थे। पंचायत भवन के अंदर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम पंचायत सहायक बृजेश कुमार सरकारी कार्य कर रहे थे। इस दौरान पंचायत भवन में साफ सफाई करने वाली महिला रेखा व उसका पति गनेशा वाल्मीकि अंदर पहुंच गए। महिला रेखा ने ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा कि उसकी चार महीने की मजदूरी नहीं मिली है, इसका भुगतान करो। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि देखते ही देखते पति-पत्नी ने ग्राम पंचायत अधिकारी का कॉलर पकड़कर उन्हें कार्यालय के बाहर खींचा और जमीन पर पटककर मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में रेखा ग्राम पंचायत अधिकारी पर चप्पलें बरसाती दिखाई दे रही है। इससे पंचायत भवन में खलबली मच गई। कई लोग तमाशबीन बने रहे।
ग्राम पंचायत अधिकारी बोले-दबाव बनाकर पैसा ऐंठना चाहती थी
इस मामले को लेकर सुभाष नगर निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर है। इसमें उन्होंने कहा है कि प्रधान धर्मेंद्र कुमार, गनेशा व उसकी पत्नी रेखा पंचायत भवन के अंदर आ गए। इन लोगों ने बिना वजह अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। प्रधान चुपचाप खड़े देखते रहे। उक्त दोनों लोग अनावश्यक पैसों की मांग करने लगे। मना करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने प्रधान धर्मेंद्र कुमार, गनेशा व उसकी पत्नी रेखा के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत डीएम से की, आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया
बांदा (अतर्रा)। अतर्रा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने रोहित कुमार की पिटाई का मामला डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को बताया। कहा कि मुकदमा लिखे जाने के बावजूद थाना परिसर से ही सभी लोगों को छोड़ दिया गया। सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी को न्याय ना मिल पाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है। डीएम ने मौजूद एएसपी से मामले को देखने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें