फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहीं कमल खिला तो कहीं दौड़ी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण हावी दिखा। मुस्लिम बहुल क्षेत्र मर्दननाका, खाईंपार, छिपटहरी, कोतवाली रोड आदि में मुस्लिम मतदाता साइकिल की सवारी करते नजर आए। यहां मुस्लिम वोटर सुबह सात बजे से ही कतारों में लग गए।
विज्ञापन

अलीगंज, गूलरनाका, सिविल लाइंस, कालूकुआं आदि क्षेत्रों में मतदाताओं ने कमल खिलाया। हालांकि यहां सेढ़ू तैलाया, अतर्रा चुंगी, गायत्री नगर आदि में हाथी ने भी रफ्तार भरी। सदर विधानसभा क्षेत्र के डिंगवाही गांव के मतदेय स्थल पर सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में मतदाता लाइन में लगे थे। पास ही पुलिया पर बैठे कुछ लोग जीत-हार का आंकलन करते रहे। यहां ज्यादातर राजपूत (लोधी) मतदाता हैं। गंगाराम का कहना था कि मोदी सरकार में कोई कमी नहीं दिखी। स्थानीय प्रत्याशी भले ही कैसा भी हो। यहां बसपा को भी अच्छा वोट मिला। शिक्षक अरुण सिंह का दावा है कि इस बार भी भाजपा जीतेगी। बसपा और सपा दूसरे नंबर पर रहेंगे।

हाथी की चाल दिखी तेज, कमल ने भी बिखेरी सुगंध
बांदा। नरैनी विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर मतदेय स्थलों पर हाथी की रफ्तार सबसे तेज रही। यहां दलित वोटरों का रुझान हाथी की तरफ रहा। ब्राह्मण वोटर दो फाड़ दिखे। कुछ ने निवर्तमान सांसद की नाराजगी के चलते हाथी की सवारी की तो कुछ ने मोदी व योगी की सरकार को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र में भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर रही। वहीं सपा भी पीछे-पीछे दौड़ती रही। अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज, पीजी कालेज, राजकुमार इंटर कालेज में मतदाताओं ने कमल खिलाया। यहां सुबह 11 बजे तक करीब 13 प्रतिशत तक मतदान हुआ। यहां मतदाता आपस में विभिन्न पार्टियों के जीत-हार की चर्चा करते रहे। एचआईसी मतदान केंद्र के बाहर चाय की दुकान पर बैठे हरिमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा तो इस बार जीत रही है, पर हाथी उसे कड़ी टक्कर भी दे रहा है। वहीं सत्यम गुप्ता का कहना था कि क्षेत्र में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश की सहानुभूति और निवर्तमान सांसद से नाराजगी के चलते मतदाताओं ने बसपा के पक्ष में मतदान किया है।

सपा और भाजपा में दिखी सीधी लड़ाई
बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश कुर्मी मतदाता हैं। सपा प्रत्याशी स्थानीय होने के कारण यहां साइकिल खूब दौड़ी, जबकि कई मतदान केंद्रों पर भाजपा के पक्ष में ज्यादा मतदान हुआ। यहां 3,44,361 मतदाता हैं। दोपहर एक बजे तक 27.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर यहां साइकिल दौड़ती रही।
दोपहर एक बजे तक यहा रुझान की स्थिति काफी साफ नजर आने लगी थी। बबेरू के अनवान मतदान केंद्र पर वोट डालने आए शिवनरेश पटेल व उनके साथी लल्लू आपस में चर्चा करते रहे। उनका कहना था कि सपा इस बार जरूर जीत रही, पर भाजपा भी कम नहीं हैं। हाथी की यहां ज्यादा चाल तेज नहीं हुई। जेपी शर्मा इंटर काॅलेज में बनाए गए कई बूथों पर कमल खिलने की चर्चा रही। पतवन और अनवान में साइकिल पर एकतरफा मतदाता मेहरबान नजर आए। वहीं बबेरू के ग्रामीण क्षेत्रों में बसपा के कैडर वोट भी खूब बरसते रहे। इस वर्ग की महिलाएं सुबह पहले वोट डालने के लिए निकलीं, फिर कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें