बांदा। जनहित से सरोकार रखने वाले कामों और योजनाओं
को पूरा कराने के उद्देश्य से गठित ‘समाधान’ संस्था का रेलवे संबंधी मांगों
को लेकर पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान जारी है। शहर के बाशिंदों से
प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजवाए जा रहे हैं।
रविवार को अलीगंज
पुलिस चौकी के पास चौराहे में संस्था द्वारा लगाए गए शिविर में 2200
नागरिकों ने पोस्ट कार्डों पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखे।
इनमें
बांदा से फतेहपुर और बांदा से कालिंजर-सतना तक नई रेल लाइन,
कानपुर-मानिकपुर-झांसी रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण और बांदा में
रेल नीर प्लांट की स्थापना, चित्रकूट में धर्म नगरी स्थल पर रेलवे स्टेशन,
बांदा से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का रोजाना संचालन, इंटरसिटी
बांदा तक और चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी को लखनऊ तक चलाने की मांग की गई हैं।
इनके अलावा मानिकपुर से बांदा तक के सभी स्टेशनों का उच्चीकरण,
तुलसी एक्सप्रेस व संपर्क क्रांति ट्रेन में पैंट्रीकार, स्लीपर व जनरल कोच
बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है।
शिविर में संस्था अध्यक्ष
डा.मनीष कुमार, प्रबंधक/सचिव सत्येंद्र गुप्त, कोषाध्यक्ष फारुक सिद्दीकी,
उपाध्यक्ष डा.विजय यादव, आदित्य सिंह, अनुराग गोयल, विश्व प्रकाश
श्रीवास्तव, प्रद्युम्न दुबे लालू, संजय निगम अकेला, जयकांत शर्मा और अरुण
निगम आदि शरीक रहे।