फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष बने बुंदेलखंड प्रवक्ता

Sun, 10 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में दैवी आपदा पीड़ित किसानों की मदद के लिए ‘अन्नदाता की आखत’ अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने यूनियन का बुंदेलखंड प्रवक्ता नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हाल ही में झांसी में आयोजित यूनियन के बड़े अधिवेशन में उन्हें मनोनयन पत्र, प्रशस्तिपत्र, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह भदौरिया, बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार सहित वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले, सुधीर जैन, संतोष पाठक, जीशान अख्तर इत्यादि भी मौजूद रहे।

नवनियुक्त प्रवक्ता ने बताया कि 13 जनवरी को पड़ुई (बांदा) गांव आ रहे मुख्य सचिव से मिलकर बुंदेलखंड के किसानों की समस्याएं बताईं जाएंगी। उन्होंने बताया कि यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 से 14 जनवरी तक इलाहाबाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें