जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अब सोलर लाइट से जगमगाएंगे। इसकी जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी (नेडा) को सौंपी गई है। पयह जानकारी परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि सामग्री की आपूर्ति होते ही सोलर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत सात विद्यालयों में होम लाइट और तीन में होमलाइट के साथ स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इनकी लागत 11.67 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें 42,600 रुपये अनुदान मिलेगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय महोखर, महुआ, तेरहीमाफी (तिंदवारी), जसपुरा, नरैनी, बबेरू और बिसंडा में 10-10 सोलर होम लाइट लगाई जाएंगी। प्रत्येक होम लाइट की कीमत 14,670 रुपये है।
इसके अलावा बिसंडा, बबेरू और नरैनी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यलायों में दो-दो स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। प्रत्येक स्ट्रीट लाइट की लागत 23,350 रुपये निर्धारित है।