फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसओजी ने बांदा से कार चालक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- लूट का सोना बिकवाने का आरोप, घर से जेवर बरामद कर ले गई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। आजमगढ़ व फतेहपुर जनपदों में हुई लूट की घटनाओं से जुड़े मामले में आजमगढ़ की एसओजी टीम ने बांदा से एक कार चालक को उसके घर से पकड़कर ले गई। चालक पर लूट गए सोने व चांदी के जेवरों को बिकवाने में संलिप्त होने का आरोप है। एसओजी ने कार्रवाई के दौरान घर से कुछ जेवर भी बरामद किए हैं।
निम्ननीपार मुहल्ला निवासी अब्दुल उर्फ मुत्तन चूना भट्ठी निवासी फहीम की कार चलाता है और अक्सर उसके घर में ही रुकता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह कार मालिक के घर पर मौजूद था, तभी आजमगढ़ की एसओजी टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। टीम ने मौके पर काफी देर तक पूछताछ की। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान घर में मौजूद महिलाओं व अन्य परिजनों ने विरोध किया, जिस पर एसओजी टीम ने अपना परिचय देते हुए कार्रवाई की जानकारी दी। एसओजी के अनुसार, आजमगढ़ व फतेहपुर में लूट के तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्होंने पूछताछ में अब्दुल का नाम बताया। आरोप है कि लूटा गया सोना उसी के जरिए बिकवाया गया था। उधर, पकड़े गए युवक के छोटे भाई आरिफ उर्फ छोटू ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक और शासन को पत्र भेजा है। उसका आरोप है कि मुंह बांधे आधा दर्जन लोग घर में घुसे और उसके भाई को हाथ पीछे बांधकर चार पहिया वाहन से ले गए। महिलाओं से अभद्रता करने और जेवर उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। उसने रंजिश में फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गैर जनपद में लूट प्रकरण में एसओजी टीम अब्दुल को अपने साथ ले गई है। बांदा पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी पूर्व में असलहा तस्करी के मामले में फतेहपुर से भी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें