फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बिजली सस्ती तो यूपी में क्यों नहीं

Sun, 22 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आम आदमी पार्टी की रविवार को यहां हुई समीक्षा बैठक मेें बिजली, पानी आदि के मुद्दों पर शासन और प्रशासन को कोसा गया। एक संस्था के नाम पर बबेरू में वसूली कर रहे पार्टी के कुछ लोगों को निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में बिजली की दरें कम हो सकती हैं तो यूपी में क्यों नहीं ? उन्होंने किसानों का कर्ज माफ कर पेंशन दिए जाने और मवेशियों के लिए भूसा अनुदान की मांग की।

किसानों को बीपीएल तर्ज पर राशन भी मांगा। कहा कि पंचायत चुनाव के बाद विधान सभा क्षेत्र और नगर व ब्लाक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।

बबेरू क्षेत्र के रमाकांत विश्वकर्मा और आरके वर्मा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। बैठक में सचिव अवधेश कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रताप चंदेल, वेद प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें