फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप-सीढ़ी का खेल और क्विज प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
Snake-ladder game and quiz competition held - फोटो : BANDA
विज्ञापन
सांप-सीढ़ी का खेल और क्विज प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

बांदा। यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के तहत चौथी कार्यशाला के दूसरे दिन राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को डॉ. जयंती सिंह तोमर ने छात्राओं को स्वेच्छा से मां बनने, मातृत्व सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्लीनिक प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने छात्राओं को सहज तरीके से बात करने की कला एवं मानसिक स्वास्थ्य के विषय में तथ्यपरक जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. दीपाली ने कहा कि क्लीनिक के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न मुद्दों की जानकारी देकर उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। द्वितीय सत्र में पोस्ट टेस्ट कराया गया। छात्राओं ने सांप-सीढ़ी के खेल और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। सीता सोनी, कोमल प्रजापति, लक्ष्मी ने जेंडर विभेद पर विचार रखे। कालीचरण, शोभित पाठक, पंकज त्रिपाठी, रमेश प्रजापति, शशांक सिंह, सुषमा तिवारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें