बांदा। पटाखों और आतिशबाजी से बिगड़ा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सांसों पर भारी साबित हो रहा है। इसके दुष्प्रभाव से जिला अस्पताल और नर्सिंगहोम में सांस, दमा रोगी के साथ काफी संख्या में लोग एलर्जी की समस्या लेकर आ रहे हैं।
मंगलवार को ओपीडी में ज्यादातर मरीज सांस के रोगी, गले में खराब, जुकाम, पेट दर्द, गैस की समस्या लेकर पहुंचे। श्वांस और पेट दर्द के 30 से ज्यादा मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. ह्दयेश पटेल व डॉ. अरमानुलहक ने बताया कि पर्व में आतिशबाजी का धुआं सांस और दमा रोगियों के लिए हानिकारक है। सांस के मरीजों में इजाफा हुआ है। तला भुना और मसालेदार खान-पान की वजह से पेट दर्द के मरीज भी आए हैं।
सांस के भर्ती हुए मरीज
चिल्ला निवासी हीराकली (28), शंकर नगर निवासी रामकृपाल (75), कैलाशपुरी निवासी रानी (21), बिछवाही निवासी मिथलेश (54), जसपुरा निवासी रानी (35), भदेहदू निवासी शिवानी (3), जमालपुर निवासी महेंद्र यादव (28), तरहटी निवासी संतोषी (50), खुरहंड निवासी क्षत्रपाल (50), जसपुरा निवासी जगदेव (57), बिजली खेड़ा निवासी शुभम (18), शांतिनगर निवासी कुंती देवी (95), गिरवां निवासी सोनिया (41) को सांस की दिक्कत की वजह से भर्ती किया गया।