फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 88 हजार बरामद

Tue, 12 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्य सचिव की आमद के 48 घंटे पूर्व दिनदहाड़े शहर में मदरसाकर्मी को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने अगले ही दिन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि यह दोनों लूट में शामिल थे। उनके पास से 88 हजार रुपये और तमंचा तथा लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक तीसरे आरोपी ने मंगलवार को महोबा में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका कार्यालय और डीएवी कालेज के मध्य स्थित सेंट्रल बैंक की सिटी ब्रांच के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने दारुल उलूम रब्बानिया से बैंक पैसा निकालने आए शिक्षक फरहान आलम और बोलेरो चालक इब्राहीम को तमंचा अड़ाकर खामोश करने के बाद रुपये का बैग लिए मदरसे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब्दुल हफीज को गोली मारकर बैग छीन लिया था।

 घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को मुख्य सचिव को यहां कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करनी है। ऐन मौके पर हुई इस सनसनीखेज घटना से दबाव में आई पुलिस ने अभियुक्तों को दबोचने के लिए हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए। उधर, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने 48 घंटे में खुलासे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरपी पांडेय ने मीडिया को बताया कि लूट में शामिल दो आरोपी याकूब खां और इरशाद उर्फ पंगी को रामलीला मैदान के पास गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों शहर के हरदौल तलैया (मर्दननाका) निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक याकूब के पास 50 हजार रुपये और इरशाद के पास लूट के 38 हजार रुपये बरामद हुए हैं। याकूब के पास 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं।

एसपी ने बताया कि लूट में शामिल एक अन्य आरोपी इस्माल पुत्र गनी (मिल्कीपुरा, महोबा) ने मंगलवार को महोबा में सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसके खिलाफ हमीरपुर, महोबा और झांसी जनपदों में लूट, चेन स्नैचिंग आदि के कई केस दर्ज हैं। उसे रिमांड में लेकर लूट में शामिल चौथे आरोपी का पता लगाया जाएगा। अभियुक्तों के हवाले से एसपी ने बताया कि लूट में इरशाद उर्फ पंगी मौजूद नहीं था लेकिन मदरसा कर्मी द्वारा पैसा निकालने की जानकारी उसी ने दी थी।

चौथे आरोपी को वह नहीं जानता। यह भी बताया कि गोली इस्माइल ने चलाई थी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कोतवाली प्रभारी एके सिंह सहित उप निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, राकेश सरोज, चंद्रशेखर गौतम, दिनेश कुमार पांडेय और कांस्टेबिल जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, दीपक सिंह चौहान, जगदीश प्रसाद, राम कुमार तिवारी और महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें