फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नरैनी में दो रपटों समेत नौ स्थानों पर 17 करोड़ से बनेंगे लघु पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीण इलाकों में आवागमन की बढ़ेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 17 करोड़ की लागत से नौ जगहों पर लघु पुल के निर्माण किए जाएंगे। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। छोटे पुल बनने से ग्रामीणों को बरसात के समय होने वाली परेशानी का दोबारा सामना नहीं करना होगा।
तहसील नरैनी के खलारी संपर्क मार्ग में पोंगरी नाले पर रपटा बना हुआ है। बरसात में नाला ओवरफ्लो हो चुका है और पानी रपटे के ऊपर से बह रहा है। ऐसे में आवागमन प्रभावित हो गया है। इसी रपटे की जगह अब लोक निर्माण विभाग के सेतु शाखा की ओर लघु पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 2.57 करोड़ रुपये होगी। इसी तरह से तहसील नरैनी क्षेत्र में ही लहौरा संपर्क मार्ग में मदरार नाले पर बने रपटे की जगह 1.37 करोड़ रुपये की लागत से लघु पुल का निर्माण कराया जाएगा। तहसील बांदा क्षेत्र के बलखेड़ा से नई दुनिया अनुसूचित जाति की बस्ती से होते हुए सेमरिया के किलोमीटर संख्या 02 पर, किलोमीटर संख्या 04 पर लघु सेतु का निर्माण होगा। किलोमीटर संख्या 02 पर बनने वाले पुल की लागत 2.39 करोड़ और किलोमीटर संख्या 04 पर बनने वाले पुल की लागत 67 लाख रुपये होगी। तहसील बांदा क्षेत्र के कुरौली संपर्क मार्ग पर किलोमीटर संख्या 02 पर एक पुलिया का निर्माण 1.29 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। शासन ने निर्माण के लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन स्थानों पर भी बनाए जाएंगे छोटे पुल
बांदा। जनपद में नीबी संपर्क मार्ग पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से छोटे पुल का निर्माण होगा। खुरहंड से गिरवां गोहड़िया होते हुए स्योढ़ा घाट तक किलोमीटर संख्या 10 पर 2.64 करोड़ की लागत से, बिसंडा-ओरन मार्ग पर नांदी-भौरी के पास किलोमीटर संख्या 33 में बनी संकरी पुलिया के स्थान पर दो करोड़ की लागत से छोटे पुल का निर्माण किया जाएगा। इसी क्रम में डभनी से तेंदुआ संपर्क मार्ग पर 1.48 करोड़ लाख रुपये की लागत से छोटे पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें