बांदा। समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के तीन माह बाद जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें छह उपाध्यक्ष, 15 सचिव और एक-एक महासचिव व कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 मार्च को जिलाध्यक्ष पद पर विजय करन यादव को नियुक्त किया था। इसके पूर्व शमीम बांदवी जिलाध्यक्ष थे। जिलाध्यक्ष विजयकरन ने हाईकमान की अनुमति और संस्तुति का हवाला देकर सोमवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की।
इसमें उपाध्यक्ष पद पर रामकिशोर राजपूत (प्रभारी नरैनी विधानसभा क्षेत्र), बृजेश पटेल (प्रभारी तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र), अशोक श्रीवास (प्रभारी बांदा विधानसभा क्षेत्र), प्रदीप जड़िया (प्रभारी बबेरू विधानसभा क्षेत्र), नारेंद्र सिंह उर्फ रावेंद्र और प्रदीप यादव शामिल हैं। मोहम्मद हनीफ खां महासचिव और प्रियांशू गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
सचिव पद पर कृष्णकांत प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, शेखर शर्मा, योगेश नामदेव, पप्पू पटेल, अनीस खां, अजीज खां, हरिश्चंद्र यादव, विजय पाल यादव, प्रमोद निषाद, रामेश्वर सविता, अनुपम लौहवंशी, राजबहादुर कुशवाहा, संजय साहू और कमल पाल की नियुक्ति हुई है।
कार्यकारिणी में इस्लाम खां, मुकेश गहलोत, अजयकुमार गुप्ता, रामकिशोर यादव, महेंद्र यादव, श्यामू चौरसिया, देवेश सोनकर, सुनीता रैकवार, कमलेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह पाल, देवीदीन निषाद, शाहिद अली, रानी देवी श्रीवास, रामेश्वर यादव, अखिलेश खेंगर, ललित कुमार कश्यप, रामदीन अनुरागी, मौला बख्श, छेदीलाल अग्रहरि, अखिलेश पाल, अनवार अली, कल्लू सिंह चौहान, लक्ष्मी यादव, जगदीश वाल्मीकि, रामजियावन वर्मा, अमित कुमार गुप्ता मनीष और अभिमन्यु सिंह को शामिल किया गया है।