फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार से ज्यादा के घर में नहीं लगे हैं मीटर

Wed, 24 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की साठगांठ से शहर में छह हजार से ज्यादा उपभोक्ता बिना मीटर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। इससे विभाग को हर माह लाखों का चूना लग रहा है। अब इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शहर में 32,436 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें सिर्फ 27,043 कनेक्शन धारकों के यहां मीटर लगे हैं। 15,175 शहरी उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं। 5400 उपभोक्ता काउंटर पर बिल की अदायगी कर रहे हैं। 6000 से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं जो विभाग को करीब 60 लाख का हर माह चूना लगा रहे हैं। इनमें 500 उपभोक्ताओं के यहां मीटर ही नहीं लगा है।

इनमें से करीब 200 उपभोक्ताओं ने बाकायदा चक्की कारखाना या अन्य छोटे-मोटे उद्योग लगा रखे हैं। 192 मीटर आईडीएफ में चल रहे हैं। बिजली विभाग ने ऐसे बिजली उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। 15,500 उपभोक्ताओं के  बिल बनाए गए हैं। अब नए साल में इन सभी उपभोक्ताओं के घर मीटर लगाकर रीडिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


डीपी सिंह (उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी) ने कहा कि बिना मीटर रीडिंग बिजली का उपभोग कर रहे लोगों का डाटा तैयार कर लिया गया है। कर्मचारी व जेई उनके घर जाएंगे और मीटर लगाएंगे। पीलीकोठी दफ्तर में भी मीटर के लिए आवेदन आने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें