फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार-बाइक की टक्कर में दो बच्चों समेत छह चोटिल

Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। थाना चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो बच्चों समेत छह लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पपरेंदा चौकी प्रभारी ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बांदा से कार सवार चार लोग हरदोई जा रहे थे। दूसरी ओर गांव डिंघवट से बाइक सवार दंपती बांदा की तरफ आ रहे थे। अतरहट पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बांदा के अतर्रा चुंगी निवासी सौरभ सिंह राजपूत (35) , अर्चना वर्मा (30), देवांश (5) और लक्ष्मण (एक वर्ष) को चोट आ गई।
बाइक सवार गांव डिंघवट निवासी अनुज (24) और उनकी पत्नी कौशल्या (23) भी चोटिल हो गईं। पपरेंदा चौकी प्रभारी अंश त्यागी सूचना पर वहां पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें