फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शिक्षक पति समेत छह पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद महोबा के गांधी नगर की रहने वाली महिला ने अपने शिक्षक पति समेत छह ससुरालीजन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शहर के स्वराज नगर निवासी प्रीती निगम की शादी 2022 में महोबा के गांधी नगर डाक बंगला मैदान के पीछे रहने वाले महेश कुमार सक्सेना के साथ हुई थी। महेश कुमार शिक्षक हैं और कुशी नगर में सेवाएं दे रहे हैं। प्रीती का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज में स्कार्पियो व बांदा में पिता की जमीन व मकान में एक तिहाई हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। उसने असमर्थता जताई तो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
वह पति को लेकर किराये से रहने लगी तो भी ससुरालीजन उसे परेशान करते रहे। तीन मार्च को उसके साथ मारपीट भी की गई। प्रीती ने 21 मई को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। जिनके निर्देश पर महिला थाने में सोमवार को पति महेश कुमार सक्सेना के अलावा अखिलेश कुमार सक्सेना, देवेश सक्सेना, ऊषा सक्सेना, सुशीला देवी व गोविंद स्वरूप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें