फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 17 साल पुराने दहेज प्रताड़ना के परिवाद में छह दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दहेज उत्पीड़न के 17 साल पुराने परिवाद में अदालत ने छह आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। त्वरित न्यायालय प्रथम के पीठासीन अधिकारी पवन सिंह तोमर ने यह निर्णय सुनाया।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के इस मामले में परिवादी अनीता द्विवेदी ने 10 नवंबर 2009 को पति राजेश द्विवेदी समेत छह लोगों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। आरोप था कि 24 मई 2009 को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ना दी गई। मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिवादी के अनुसार, उनकी शादी 20 जुलाई 1997 को हुई थी।
अदालत ने 31 मई 2010 को आरोपियों को तलब किया था। आठ जून 2026 को आरोप तय किए गए थे। आरोपियों ने आरोपों से इन्कार करते हुए विचारण की मांग की। निर्णय के अनुसार, परिवादी कई अवसर दिए जाने के बावजूद स्वयं या अन्य गवाहों को जिरह के लिए पेश नहीं कर सकी। इस पर अदालत ने 16 अक्तूबर 2026 को जिरह का अवसर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

अदालत ने माना कि आरोप संदेह से परे साबित नहीं हो सके। इसके बाद राजेश द्विवेदी, हीरालाल द्विवेदी, छोटा, लल्ला, अर्चना और सिंही को दोषमुक्त कर दिया। सभी आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर 20-20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि का एक प्रतिभूत दाखिल करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें