फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से साली की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर के पास रविवार की शाम डंपर की टक्कर से जीजा के साथ बाइक पर जा रही साली की मौत हो गई। जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पैलानी थाना के अदरी गांव की अफसरी (26) पत्नी दिलशाद शनिवार को अपने जीजा मोहम्मदपुर (फतेहपुर) निवासी तौकीर हुसैन (40) के साथ बाइक पर बिंदकी से इलाज कराकर घर आ रही थी। सहूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
अफसरी गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा तौकीर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि अफसरी की शादी तीन साल पहले हुई थी। बच्चे नहीं थे। इलाज कराने वह बिंदकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें