फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साहब, रतजगा के बाद भी फसलें चौपट कर रहे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मवई बुजुर्ग गांव के किसान गोशाला से छोड़े जा रहे गोवंशों से बचाने के लिए डीएम से शिकायत की। गोवंशों से फसलाें को बचाने की गुहार लगाई। डीसीसीएफ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति से भेट की और बताया कि 4 फरवरी से तो लगातार गोशालाओं से छूटने वाले गोवंश उनकी फसलों को चौपट करने में लगे हुए है।
विज्ञापन

सचिव और प्रधान से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 100 बीघे से अधिक की फसल गोवंशों ने नष्ट कर दी है। ठंड की रातों में उन्हें फसलों को बचाने के लिए खेतों पर ही रतजगा करना पड़ रहा है। इससे उनकी सेहत भी खराब हो रही है। किसानों ने मांग की है कि गौशाला से जानवर न निकले, इसका पक्का बंदोबस्त कराया जाए। गोवंशों से नष्ट फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। इस नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। शिकायत कर्ताओं मेंपिंटू सिंह, पुरुषोत्तम प्रसाद, श्याम बिहारी दीक्षित, विजय पाल सिंह, शब्बीर खान, कल्लू शुक्ला, पप्पू पाल, राजेश यादव आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें