बांदा। मौनी अमावस्या लेकर परिवहन विभाग ने खासी तैयारियां की है। परिवहन निगम ने 230 बसों का बेडा लगाया है। उधर, रेलवे ने भी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही झांसी-बांदा मेमू पैसेंजर को चित्रकूट तक बढ़ाया है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मौनी आमवस्या को लेकर बांदा, राठ, महोबा व हमीरपुर डिपों से 230 बसें लगाई गई हैं। जो शुक्रवार से फर्राटा भरने लगी हैं। हालाकि पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है।
उधर, स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए एक मेला स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से शुरू हो गई है। झांसी से रात 8 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और सभी स्टेशनों में रुकते बांदा रात्रि एक बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के स्टापेज के बाद आगे रवाना हो जाएगी।
दूसरी झांसी से बांदा चलने वाली मेमो ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारित की गई है। इसके अलावा जो ट्रेनें पूर्व से संचालित है वह चलती रहेंगी। भीड़ बढऩे पर और मेला स्पेशल ट्रेन की मांग की जाएगी।