बांदा। शहर को कई विकास कार्यों की ङसौगात देने वाले चर्चित चेयरमैन डा.श्यामलाल शर्मा की 121वीं जयंती शुक्रवार को बलखंडी नाका स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार अवस्थी ने उनके कार्यकाल की कुछ विशेष और यादगार बन गए कार्यों का जिक्र किया।
पूर्व चेयरमैन विनोद जैन व संजय गुप्ता ने कहा कि डा.श्यामलाल प्रतिष्ठित, विद्वान और विकास पुरुष थे। शोभाराम कश्यप ने उन्हें सामाजिक क्रांतिकारी बताया। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज ने स्वर्गीय शर्मा के पार्क के सुंदरीकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन सिंह परिहार ने की। संचालन दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया। अमरदत्त शर्मा, रमेशचंद्र दुबे, ओमप्रकाश मसुरहा आदि ने भी उनके जीवन पर चर्चा की।
बार संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, जमील चौधरी, प्रो.बाबूलाल शर्मा, अमीरचंद्र चौबे, डा.केपी सेन, राजबहादुर गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, अवध नारायण वाजपेयी, द्वारिका सोनी, आनंदी साहू, संतोष गुप्ता अनशनकारी, सत्तार खां, महेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। अंत में डाक्टर शर्मा के पौत्र प्रदीप शर्मा और प्रियांश शर्मा ने सभी का आभार जताया।