फोटो 11 सीकेटीपी 23 प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देते आयोजक। स्रोत: कोच
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज छीबो में आयोजित 28वीं जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में आश्रम पद्धति विद्यालय कलछीहा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सब जूनियर वर्ग में कक्षा 10 के छात्र शुभम ने 100 मीटर, 200 मीटर और 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपदीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी हैट्रिक से विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन हुआ। कक्षा 10 के सूरज ने 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान, डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा नौ के सुधीर ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के छात्र ने भाला फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने प्रधानाचार्य अंकुर मिश्रा, प्रशिक्षकों और सभी विजेता छात्रों को बधाई दी।