फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Wed, 21 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी दंगल में मशहूर पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेंच दिखाएं। महिला पहलवानों की कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


अनवान गांव में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरूआत कराई। सोनू (गाजियाबाद) पहलवान ने दतिया (मध्य प्रदेश) के बालजीत को पटखनी दी।

ऊदल ने लाखन (पन्ना), राजवीर (कन्नौज) ने ननकू (सांड़ा) और सुरेश (मंझिवां) ने जय सिंह (इलाहाबाद) को हराया। 13,000 रुपये की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती शिवराज सिंह (ग्वालियर) व अनुज (दिल्ली) के बीच बराबरी पर छूटी। किशन गोपाल और स्वयंबर (बांकल) के बीच भी बराबर की टक्कर रही।
विज्ञापन


महिला पहलवान शिवानी (चंडीगढ़) और रेनू (अमृतसर) की कुश्ती बराबरी पर रही। रेफरी गजेंद्र सिंह पटेल, ब्रजकिशोर अग्निहोत्री, छोटेलाल महाराज, रामपाल कुशवाहा और संचालन रफीक उर्फ काली घटा ने किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामभजन वर्मा, रामफल त्यागी, भोला यादव, जेपी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश साहू, केके महंत, आलोक यादव, राजाराम यादव, गोरेलाल, मुन्नालाल कुशवाहा, अशोक पटेल ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें