फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुकान संचालक पर महिला से अश्लीलता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

बांदा। मूल रूप से मध्य प्रदेश में जनपद छतरपुर की निवासी और इस समय नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कपड़े की दुकान के संचालक पर अपने साथ अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला, आरोपी की दुकान में ही काम करती है।
विज्ञापन

महिला ने कोतवाली नगर में शिकायत की। बताया कि वह सात-आठ महीने शहर के बन्योटा स्थित कपड़े की दुकान में काम करती है और इसके संचालक अतुल हैं। कहा कि दुकान के ऊपरी मंजिल में 24 अगस्त को मिस्त्री लगे हुए थे और काम चल रहा था। आरोप है कि दो बजे अतुल ने उससे कहा कि वह मिस्त्री यानी कारीगर को चाय दे आए। आरोप है कि चाय देकर वापस आते समय सीढ़ी में अतुल ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो ऊपर कमरे में मौजूद कारीगर व दो मजदूर वहां पहुंचे तो उसने धक्का देकर उसे गिरा दिया। जिससे उसे चोट भी आ गई। वह किसी तरह से जिला अस्पताल पहुंची और उपचार कराया। बताया कि उसी दिन शाम को अतुल दो-चार लोगों के साथ आया और उससे एक सादे स्टांप पर हस्ताक्षर कराकर ले गया है और कारीगर के हस्ताक्षर भी कराए हैं। पुलिस ने अतुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें